बिहार में अब किसी भी खेत या नई जमीन या 100 साल पुरानी पुश्तैनी जमीन के बारे में जानकारी लेना हुआ बहुत ही आसान| अगर आप भी अपनी किसी भी जमीन का रिकॉर्ड देखना या निकलवाना चाहते है तो बिहार भूमि रिकॉर्ड इसमें आपकी मदद करेगा| तो आज हम आपको Bhulekh Bihar के बारे में सारी जानकारी देने वाले है की बिहार में अपने भूमि रिकॉर्ड की जांच कैसे करें|
बिहार सरकार ने अब सारा ‘बिहार भूमि रिकॉर्ड’ ऑनलाइन कर दिया है| इससे आपको ये भी फायदा है की अगर आप कोई नए जमीन लेने जा रहे है तो पहले से उसकी सारी इनफार्मेशन देख ले| इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही सरल तरीके से बताएंगे कि कैसे आप Bihar Land Record को ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में देख सकते हैं। तो सभी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल तो अंत तक पढ़े|
Bihar Land Record क्या होता है?
Bihar Land Record, बिहार भूमि रिकॉर्ड, भूलेख बिहार एक ही है जिससे आपके जमीन या खेत से जुड़ी सारी अहम जानकारी का ऑनलाइन भंडार मिलता है। इसमें आपको निचे दी गई सभी जानकारियां मिल सकती हैं:
- जमीन का मालिक कौन है?
- भूमि का ‘खेसरा’ नंबर क्या है? (Plot Number)
- भूमि का ‘खाता’ नंबर क्या है? (Account Number)
- जमीन का कुल रकबा कितना है? (Area)
- ज़मीन की किस्म की है?(Residential, Agricultural, etc.)
- ज़मीन पर कोई बकाया लगान (land tax) तो नहीं है|
बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन (अपना खाता) कैसे देखे ?
अगर आपको भी नहीं पता है की आपके परिवार के द्वारा कितने जमीन ख़रीदये गए है या आपकी पुश्तैनी जमीन कितनी और कहा पे है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही लिखा गया है| तो चलिए देखते है की कैसे घर बैठे-बैठे आप अपना Bihar Land Record check कर सकते है। आपको बस निचे दिए गए स्टेप्स को एक-एक करके फॉलो करना है:
Bhulekh Bihar Portal (भूलेख बिहार पोर्टल) पर Bihar Land Record ऑनलाइन कैसे चैक करें?
Step 1: सबसे पहले आप Bihar Bhumi Website पर जाएं:
बिहार भूमि ऑनलाइन पोर्टल Link: https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/
Step 2: अब आप होमपेज पे “अपना खाता देखें” बटन पर क्लिक करें|
Step 3: आप आपके सामने 1 नया पेज खुल जायेगा जिसपे आपको बिहार का मैप दिखेगा| यहाँ पे आपको बिहार के सभी जिले का नाम दिखाई देगा| आपको अपना जिला चुनना है| जिला चुनने के लिए बस जिले के नाम पे क्लिक कर दे|
Step 4: उसके बाद आपको जिले के अंडर जितने भी क्षेत्र है वो सब दिखेगा| आपको उसमे से अपना क्षेत्र चुनना है|
Step 5: क्षेत्र चुनने के बाद अब आपको अपना खता देखने के लिए मौजा का नाम चुनना होगा|
Step 6: अब उन मौज की सूची मे से अपने मौजे को चुने ।
Step 7: अगर आप मौजा को जल्दी से देखना चाहते है तो दिये गये हिंदी कीबोर्ड से मौजा का पहला लेटर (अक्षर) चुने|
Step 8: मौजा चुनने के बाद खोजने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुने:
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
- खाता संख्या से देखें:
- खेसरा संख्या से देखें:
- खाताधारी के नाम से देखें:
महत्वपूर्ण टिप्स बिहार भूमि रिकॉर्ड के अंतर्गत अपना खाता के लिए:
हिंदी में खाताधारी का नाम लिखने के लिए नाम को अंग्रेजी में लिखकर [spacebar] दबायें| जैसे की अमित लिखने के लिए अंग्रेजी में Amit लिखकर [spacebar] दबायें |
Step 9: बिहार भूमि रिकॉर्ड देखने के विकल्प चुनने के बाद “खाता खोजे” वाले बटन पे क्लिक करे|
बटन पे क्लिक करते ही आपको कुल खातों की संख्या की सूची ओपन हो जाएगी| दिए गए सूची में से आप जिस भी खाता के बारे मे जानना चाहते है उसके सामने “अधिकार अभिलेख” के नीचे “देखे” पर क्लिक करे|
बिहार भूमि रिकॉर्ड का महत्व
Bihar Land Record की मदद से आप जमीन खरीदने से पहले ज़मीन के मालिक का सत्यापन कर सकते हैं। ज़मीन से जुड़े विवादों में सबूत के तौर पर Bihar Land Record का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए ज़मीन के दस्तावेज दिखा सकते हैं। बैंक से लोन लेते समय जमीन को गिरवी रखने के लिए भी Land Record काम आता है।
Bihar Land Record का भू-नक्शा कैसे देखें?
सिर्फ जमीन की जानकारी ही नहीं, बल्कि Bihar Land Record से आप अपने जमीन का भू-नक्शा भी आसानी से निकाल सकते हैं। इसे ऐसे करें:
- भू-नक्शा पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले, [invalid URL removed] पर जाएं।
- ज़रूरी जानकारी चुनें: अब अपना जिला, अंचल और मौजा, और ज़मीन की किसम को चुनें।
- ‘खेसरा’ नंबर डालें: जमीन का ‘खेसरा’ नंबर डालें और स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को लिखें।
- ‘View Map’ पर क्लिक करें: अब “View Map” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी जमीन का भू-नक्शा आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
Online Mutation के लिए कैसे आवेदन करें?
ज़मीन की खरीद-बिक्री के बाद, Bihar Land Record में नए मालिक का नाम दर्ज कराना बहुत ज़रूरी होता है। इस प्रक्रिया को ‘Mutation’ (दाखिल खारिज) कहते हैं। इसे ऑनलाइन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Bihar Bhumi Website पर जाएं: https://biharbhumi.bihar.gov.in/ वेबसाइट खोलें।
- ‘Online Mutation’ पर क्लिक करें: आपको “Online Mutation” या “दाखिल खारिज” का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- Registration करें: अगर आपने पहले कभी इस वेबसाइट पर अकाउंट नहीं बनाया है, तो अपनी जानकारी देकर रजिस्टर करें।
- Application Form भरें: सारी जरूरी जानकारी भरें, जमीन से जुड़े कागजात अपलोड करें, और तय की गई फीस ऑनलाइन जमा कर दें।
- आप घर बैठे ही ‘Mutation’ के लिए आवेदन कर पाएंगे। अधिकारी आपके कागजातों की जांच करने के बाद ज़मीन की जानकारी में बदलाव कर देंगे।
Bihar Land Record: Understanding Key Terms
बिहार में किसी भी व्यक्ति के लिए अपने भूमि रिकॉर्ड को समझना बेहद आसान बनाने के लिए, आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ शब्दों को समझाना उपयोगी होगा जिनका वे इस्तेमाल Bihar Land Record देखने के लिए कर सकते हैं:
Q. मौजा (Mauza) क्या है ?
मौजा गांवों का एक समूह होता है। यह Revenue Administration यानी भू-राजस्व विभाग की सबसे छोटी इकाई है।
Q. खाता (Khata) क्या है?
एक खाता संख्या ज़मीन मालिक से संबंधित भूमि के एक टुकड़े की पहचान करती है। कई ‘खेसरा’ मिलकर एक ‘खाता’ बनाते हैं।
Q. खेसरा (Khesra) क्या है?
खेसरा नंबर किसी भी मौजा के अंदर जमीन के एक हिस्से या भूखंड (plot) को दर्शाता है।
Q. रकबा (Rakba) क्या है?
यह जमीन का कुल क्षेत्रफल होता है। यह एकड़, हेक्टेयर, या वर्ग मीटर में बताया जा सकता है।
Q. लगान (Lagaan) क्या है?
लगान भूमि के मालिक द्वारा सरकार को दिया जाने वाला भूमि कर या राजस्व (revenue) है।
Q. जमाबंदी (Jamabandi) क्या है?
जमाबंदी एक ज़रूरी दस्तावेज़ है जिसमें रैयत (ज़मीन के मालिक का), ज़मीन का विवरण, खेती की जानकारी, लगान आदि की जानकारी होती है।
अतिरिक्त सुझाव बिहार भूमि रिकॉर्ड के लिए
- अपने Bihar Land Record को सुरक्षित और संभाल कर रखें। यह एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- अगर आप Bihar Land Record से जुड़ी किसी भी बात को लेकर कंफ्यूज़ है, तो अपने अंचल कार्यालय में जाकर अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
यहां हमने Bihar Land Record (बिहार भूमि रिकॉर्ड) के बारे में लगभग सारी महत्वपूर्ण जानकारी को शामिल करने का प्रयास किया है। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।
बिहार भूमि से मिलने वाले दस्तावेज
दस्तावेज
जमाबंदी :- जमीन का मालिकाना प्रमाण
खाता-खेसरा:- भूमि विवरण
लगान रसीद:- टैक्स भुगतान प्रमाण
भू-नक्शा:- जमीन का नक्शा
म्यूटेशन रिकॉर्ड:- नामांतरण प्रमाण
बिहार भूमि रिकॉर्ड: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs:
Q. क्या ये बिहार भूमि रिकॉर्ड सुविधा मुफ्त है?
Ans: हां, आप Bihar Land Record बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।
Q. अगर आपको खाता और खेसरा नंबर न पता हों तो खता कैसे देखे ?
Ans: आप ज़मीन के मालिक के नाम से भी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस अपना जिला, अंचल, और मौजा चुनना है।
Q. Bihar Land Record में बदलाव या सुधार कैसे करें?
Ans: अगर आपको लगता है कि आपके बिहार भूमि रिकॉर्ड में कोई गलती है, तो आप अपने अंचल के Circle Officer (CO) से संपर्क कर सकते हैं। आपके द्वारा आवेदन देने के बाद, बदलाव कर दिए जाएंगे।
Q. Bihar Land Record का प्रिंट आउट कैसे निकालें?
Ans: एक बार जब आपने अपना बिहार भूमि रिकॉर्ड देख लिया है, तो आप उसका प्रिंट आउट निकालने के लिए वेबपेज के प्रिंट कमांड का उपयोग कर सकते हैं।
Q. क्या मोबाइल पर भी Bihar Land Record देखा जा सकता है?
Ans: जी हां! आप अपने मोबाइल ब्राउज़र में Bihar Bhumi वेबसाइट खोलकर अपने ज़मीन का ब्यौरा देख सकते हैं।
Q. बिहार में जमीन किसके नाम है कैसे देखें?
Ans: बिहार में जमीन किसके नाम पे है ढकने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे|
Q. बिहार के जमीन का 100 साल पुराना रिकॉर्ड कैसे निकाले?
Ans: बिहार भूमि रिकॉर्ड से जमीन का 100 साल पुराना रिकॉर्ड निकलने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स तो फॉलो करे|
हेल्पलाइन और सहायता
अगर आपको पोर्टल से जुड़ी कोई समस्या हो, तो आप संपर्क कर सकते हैं:
📧 Email: support.biharbhumi@gov.in 📞 Helpline: 0612-2217217