क्या आप भी राजगीर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं? और सोच रहे हैं कि Rajgir Glass Bridge Ticket booking Online कैसे करें? कौन सी वेबसाइट सही है? टिकट की प्राइस क्या है और राजगीर गिलास ब्रिज की टाइमिंग क्या होती है? तो यह गाइड 2026 के हिसाब से आपके सारे सवालो के जवाब क्लियर कर देगा।
आज से कुछ महीने पहले जब मैं राजगीर जाने की प्लानिंग कर रही थी, तो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही था – Rajgir Glass Bridge Ticket Booking Online कहां से करें। थोड़ा रिसर्च करने पर पता चला कि बिहार सरकार ने Glass Bridge Rajgir, Nature Safari और Zoo Safari के लिए अलग से ऑफिशियल वेबसाइट और पोर्टल बना रखा है। इस ब्लॉग में अपना एक्सपीरियंस और 2026 के लेटेस्ट अपडेट्स मिलाकर पूरी डिटेल शेयर कर रही हूँ, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकें।
Glass Bridge Rajgir क्या है और कहाँ स्थित है?
राजगीर ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Skywalk) बिहार के नालंदा जिले में स्थित एक आधुनिक पर्यटन आकर्षण है। यह नेचर सफारी राजगीर के अंदर पहाड़ी पर बना हुआ है और यह 1,500 मीटर की ऊंचाई पर है और लगभग 300 मीटर लंबा है।
- यह ब्रिज टेम्पर्ड मल्टी-लेयर ग्लास से बना है, जिस पर चलकर नीचे की गहराई साफ दिखाई देती है।
- इसे Rajgir Glass Skywalk या Rajgir Glass Bridge Bihar के नाम से पूरे इंडिया में लोग जानते हैं।
मैं जब पहली बार राजगीर के ग्लास स्काईवॉक पर चढ़ी, तो ईमानदारी से कहूँ तो मेरे पैर थरथराने लगे। नालंदा की इन खूबसूरत पहाड़ियों के बीच यह पुल सिर्फ आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना नहीं है, यह एक रोमांचक अनुभव है। जैसे ही आप इसके पारदर्शी कांच पर कदम रखते हैं, आपको लगता है कि आप सीधे हवा में चल रहे हैं। नीचे की गहरी घाटी और चारों तरफ की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं या कुछ नया और रोमांचक अनुभव करना चाहते हैं, तो मेरी राय है कि ग्लास ब्रिज राजगीर का आपकी ट्रैवल लिस्ट में top पर होना चाहिए। बिहार में इस तरह का अनुभव दुर्लभ है, और एक बार यहां आने के बाद आप इसे कभी नहीं भूल सकते।
Rajgir Glass Bridge Location & Map (कैसे पहुंचे)?
यह पटना से लगभग 70-80 किमी दूर, नालंदा जिले में राजगीर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह सिर्फ टूरिस्टों के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक महत्व की भी है। यहां बहुत सारे मंदिर, स्तूप और प्राचीन गुफाएं भी हैं।
यहाँ मै आपको एक जरूरी बात बताना चाहती हूँ: ग्लास ब्रिज Nature Safari Rajgir के अंदर है, जो शहर से थोड़ा ऊपर पहाड़ी इलाके में स्थित है। इसलिए “Rajgir Glass Bridge” गूगल पर सीधे सर्च करने से कभी-कभी गलत लोकेशन आ जाती है। तो आप गूगल में “Nature Safari Rajgir” सर्च करें – तो आपको सही जगह मिलेगी।
Rajgir Glass Bridge की खास बातें
राजगीर ग्लास ब्रिज सिर्फ फोटो के लिए नहीं, बल्कि एक पूरा एडवेंचर एक्सपीरियंस है।
- पारदर्शी ग्लास पर चलने का थ्रिल, नीचे गहराई और सामने ग्रीन पहाड़ों का व्यू।
- साथ में नेचर सफारी, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई बाइक, राइफल शूटिंग जैसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज।
- लिमिटेड डेली विज़िटर कोटा और सेफ्टी रूल्स की वजह से बहुत क्राउड नहीं होता है, खासकर अगर आप वीकडेस में जाते हैं।
Rajgir Glass Bridge Ticket Price & Timing 2026
आपको बता दू की गिलास ब्रिज की टिकट प्राइस और टाइमिंग 2026 में थोड़े अपडेट हुए हैं, इसलिए rajgir glass bridge online ticket की लेटेस्ट डिटेल देखना जरूरी है।
Rajgir Glass Bridge Ticket Price 2026
वैसे तो Rajgir Glass Bridge का टिकट ₹300 है। लेकिन राजगीर सफारी में आप कई तरह के आकर्षणों का आनंद ले सकते हैं, प्रत्येक की अपनी कीमत है। आइए देखते हैं कि आपकी बजट के अनुसार कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं।
नेचर सफारी - मुख्य आकर्षण
अगर आप प्रकृति के बीच घूमना और थोड़ा एडवेंचर करना चाहते हैं, तो नेचर सफारी पैकेज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस पैकेज में आपको नेचर सफारी में एंट्री, बस से आने-जाने की सुविधा, और साथ ही ग्लास ब्रिज व सस्पेंशन ब्रिज को देखने का मौका मिलता है।
नेचर सफारी घूमते-घूमते आपको बच्चों का पार्क और कैफेटेरिया भी मिलेगा। यहाँ पे कुछ extra activities ऐसी भी है हैं जिनके लिए अलग से चार्ज देना पड़ता है।
Nature Safari Package (टिकट की जानकारी):
- 6 साल या उससे ज़्यादा उम्र वालों के लिए: नेचर सफारी + ग्लास ब्रिज का टिकट प्राइस - ₹300 है।
- 2 से 6 साल के बच्चों के लिए: सिर्फ नेचर सफारी एंट्री का टिकट प्राइस ₹150 है।
जरूरी बातें ध्यान रखें:
- 6 साल से कम उम्र के बच्चों को ग्लास ब्रिज पर जाने की अनुमति नहीं है
- टिकट बुक करने से पहले पात्रता ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि अगर नियम पूरे नहीं हुए तो रिफंड या कैंसलेशन नहीं मिलता है।
चिड़ियाघर प्रवेश
चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों की प्रदर्शनियां हैं। जू सफारी पैकेज प्रकृति प्रेमियों के लिए एक मजेदार अनुभव होता है। इसमें चिड़ियाघर की एंट्री, बस का किराया और एक गाइड (guide), जो आपको वह की साड़ी बातें बताएगा उसकी सेवा शामिल है।यहाँ प्रवेश शुल्क:
- वयस्कों (Adults ) के लिए ( 6 years above) और बच्चों (Children) के लिए (2 to 6 years) - ज़ू सफारी (Zoo Safari Entry + Tour) - ₹250 है।
यहाँ आपको एक प्रीमियम प्रायोरिटी पैकेज भी मिलता है जिसमें बहुत सी एक्टिविटी ऐड रहती है। चलिए मै आपको इसके बारे में भी डिटेल में बता देती हूँ।
राजगीर सफारी: प्रीमियम प्रायोरिटी पैकेज
राजगीर प्रीमियम प्रायोरिटी पैकेज क्या है? (Rajgir Premium Priority Package )
प्रीमियम प्रायोरिटी पैकेज राजगीर सफारी का सबसे फायदेमंद पैकेज है। इसमें नेचर सफारी और जू सफारी दोनों का पूरा अनुभव मिलता है साथ ही कई रोमांचक गतिविधियां भी होती हैं। अगर आपके पास टाइम है तो आप काफी अच्छे से इन सब एक्टिविटी तो एन्जॉय कर सकते हैं।
पैकेज में क्या-क्या होता है?
वयस्कों (Adults )के लिए (6 वर्ष से अधिक):
- जू सफारी प्रवेश और गाइडेड टूर
- नेचर सफारी प्रवेश
- बैटरी वाहन में बैठना
- ग्लास ब्रिज और सस्पेंशन ब्रिज
- राइफल शूटिंग
- आर्चरी
- जिप लाइन
- जिप बाइकिंग
बच्चों (Children) के लिए (2 से 6 वर्ष):
- जू सफारी प्रवेश और टूर
- नेचर सफारी प्रवेश
- बैटरी वाहन
- बच्चों के लिए सस्पेंशन ब्रिज
- राइफल शूटिंग
- आर्चरी
- वॉल क्लाइंबिंग
महत्वपूर्ण नियम
- पेशेवर गाइड आपके साथ पूरी यात्रा होते हैं।
- आपके पास कम से कम 4 घंटे होने चाहिए इन सभी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए।
- आपको समय पर बस बोर्डिंग के लिए आना पड़ेगा।
- 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ग्लास ब्रिज की अनुमति नहीं है
राजगीर सफारी: प्रीमियम प्रायोरिटी पैकेज की बुकिंग कैसे करे?
Rajgir Glass Bridge Ticket Booking Online Kaise Kare?
नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे-
आधिकारिक वेबसाइट से बुक करें:
- https://rajgirsafari.bihar.gov.in पर जाएँ
- अपनी पसंद का पैकेज चुनें (नेचर सफारी, जू सफारी या प्रीमियम प्रायोरिटी)
- यात्रा की तारीख और आवश्यक टिकटों की संख्या भरें
- अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- ई मेल या मोबाइल पर आने वाले OTP को दर्ज करें
- बुकिंग पूरी करें
महत्वपूर्ण: आप एक ईमेल से प्रति दिन केवल एक बार ही बुकिंग कर सकते हैं।
ग्लास ब्रिज राजगीर टिकट की ऑफलाइन बुकिंग कैसे करे?
सीधे टिकट काउंटर से खरीदें:
- स्थान: गेट नंबर 5, राजगीर चिड़ियाघर सफारी
- समय: सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाती है। इसके लिए आपको लाइन में लगना पड़ सकता है ।
- सीमा: सीमित संख्या में ही टिकट उपलब्ध होती हैं।
बुकिंग से पहले जरूरी बातें
- 5 दिन पहले तक: ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
- सोमवार को बंद: नेचर सफारी हर सोमवार को बंद रहती है
- 30 मिनट पहले पहुंचे: बस प्रस्थान के समय से 30 मिनट पहले आपको बस के पास पहुंचना होगा।
- 4 घंटे का समय रखें: प्रीमियम पैकेज के लिए कम से कम 4 घंटे जरूरी है।
Rajgir Glass Bridge के लिए आयु और ऊंचाई की आवश्यकताएं
राजगीर ग्लास ब्रिज एक शानदार आकर्षण है, लेकिन इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रतिबंध हैं जिन्हें आप जानना चाहिए।
कौन जा सकता है?
- 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे और 4 फीट से अधिक ऊंचाई वाले बच्चे ग्लास ब्रिज पर जा सकते हैं
- 2 वर्ष से कम आयु के शिशुओं को बिल्कुल भी अनुमति नहीं है
- जो बच्चे इन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें अलग से टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है
यह नियम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।
राजगीर ग्लास ब्रिज घूमने के लिए सुरक्षा नियम क्या हैं?
- क्षमता: एक समय में अधिकतम 15 लोग ही ब्रिज पर जा सकते हैं
- आयु सीमा: 5–6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं है
- जूते: फिसलन से बचने के लिए आरामदायक जूते/स्नीकर्स पहनें
- बैग: बड़े बैग अंदर ले जाना मना है
- समय: निर्धारित स्लॉट से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें
- ऊँचाई: ब्रिज लगभग 200 फीट ऊँचाई पर स्थित है (लंबाई 85 फीट, चौड़ाई 6 फीट)
मुख्य संपर्क जानकारी:
- Rajgir Glass Bridge Ticket Booking के लिए आधिकारिक वेबसाइट: rajgirsafari.bihar.gov.in या naturesafarirajgir.bihar.gov.in
- संपर्क नंबर: 06112-255250
- स्थान: राजगीर, नालंदा ज़िला, बिहार – 803116
- पटना से दूरी: लगभग 95 किमी
Rajgir Glass Bridge Ticket Booking से जुड़े कुछ सवाल
आइये आपको राजगीर ग्लास ब्रिज टिकट बुकिंग से रिलेटेड बातें शार्ट फॉर्म में बताये:
- एक बार में कितने लोग ग्लास ब्रिज पर जा सकते हैं?
उत्तर : एक बार में केवल 10 से 12 लोगों ही जा सकते है।
- कितने दिन पहले टिकट बुक की जा सकती है?
उत्तर : आप अपनी यात्रा से 3 से 5 दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं ।
- ग्लास ब्रिज देखने का समय क्या है?
उत्तर : इस सुन्दर से ब्रिज को देखने की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।
- क्या ऑनलाइन टिकट रद्द (Cancel) या रिफंड हो जाता है?
उत्तर : बुक किए गए टिकटों पर रिफंड या तारीख बदलने की सुविधा अभी तक नहीं दी गई है।
- राजगीर ग्लास ब्रिज घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
उत्तर : राजगीर ग्लास ब्रिज घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है (8-10°C), जिससे आप गर्मी और बारिश की चिंता किए बिना आसानी से घूम सकते हैं।
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है?
उत्तर : ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:
- आधार कार्ड नंबर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- कोई भी सरकारी फोटो आईडी (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) — वैसे तो यह जरूरी नहीं है, पर साथ रखना अच्छा रहता है।
- राजगीर ग्लास ब्रिज घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
उत्तर : राजगीर ग्लास ब्रिज घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे बढ़िया रहता है। इस दौरान मौसम काफी अच्छा होता है और तापमान 8-10°C के आसपास रहता है। इस मौसम में आप बिना भीषण गर्मी या बारिश की चिंता किए आराम से घूम सकते हैं और बाहर की एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
- क्या ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग में कोई अंतर है?
उत्तर : हाँ, ऑनलाइन बुकिंग करने के काफी फायदे हैं:
- ऑनलाइन: इसमें आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता, एंट्री की पक्की गारंटी होती है और आप अपनी पसंद का टाइम स्लॉट पहले से ही बुक कर सकते हैं।
- ऑफलाइन: ये टिकट गेट नंबर 5 पर मिलते हैं, लेकिन टिकट पक्का करने के लिए आपको बहुत जल्दी (कभी-कभी सुबह 3 बजे ही) पहुँचना पड़ता है। साथ ही, भीड़ वाले सीजन में यहाँ बहुत लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
- ग्लास ब्रिज वाले टिकट में क्या मिलता है?
उत्तर :ग्लास ब्रिज के टिकट में आपको सिर्फ मेन ग्लास ब्रिज (Skywalk) पर जाने की एंट्री मिलती है। और नेचर सफारी वाले टिकट के अंदर बाकी मज़ेदार एक्टिविटीज के लिए आपको अलग से पैसे देने होते है।
एक्टिविटीज और उनके रेट:
- ग्लास ब्रिज एंट्री: ₹300
- सस्पेंशन ब्रिज: ₹150
- जिपलाइन एडवेंचर: ₹100 से ₹300 के बीच
- तीरंदाजी (Archery): ₹100
- राइफल शूटिंग: ₹50 से ₹120 तक
- बैटरी वाली गाड़ी: ₹10 से ₹50 तक (सफारी के अंदर आने-जाने के लिए)
सीधी बात यह है कि ₹300 के बेसिक टिकट (एंट्री + ग्लास ब्रिज) के अलावा आप जो भी एक्स्ट्रा गेम या राइड लेंगे, उसके पैसे अलग से लगेंगे।
- राजगीर ग्लास ब्रिज की यात्रा के लिए क्या पहनना चाहिए और अपने साथ क्या-क्या सामान ले जाना चाहिए?
उत्तर : आरामदायक जूते (Sneakers): चप्पल या हाई हील्स पहनकर न जाएं, क्योंकि कांच की सतह पर फिसलन हो सकती है। स्नीकर्स या ग्रिप वाले जूते सबसे सही रहेंगे।
- हल्के कपड़े: यहाँ ज़्यादातर जगह खुली है और धूप से बचने के लिए छाँव कम मिलती है, इसलिए हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।
- पानी की बोतल: खासतौर पर अगर आप गर्मी के मौसम में जा रहे हैं, तो पानी साथ रखना बहुत जरूरी है।
- कैमरा या स्मार्टफोन: फोटो और वीडियो खींचने के लिए अपना फोन या कैमरा साथ ले जाना न भूलें।
- आईडी प्रूफ (ID Proof): एंट्री के वक्त वेरिफिकेशन के लिए अपना कोई भी सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) जरूर रखें।
- ई-टिकट: अपना ऑनलाइन टिकट फोन में सेव रखें या उसका प्रिंटआउट साथ ले लें।